Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Churu News: दो सड़क हादसे, दो बाइक सवार गंभीर घायल

,

Churu News: दो सड़क हादसे, दो बाइक सवार गंभीर घायल

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : Churu News: दो सड़क हादसे, दो बाइक सवार गंभीर घायल

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

दूध सप्लाई लेकर आ रहा युवक हुआ घायल

प्रथम हादसा दयालु हनुमान मंदिर और गांव जालेऊ के बीच हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय सुनील राजपूत, निवासी गौरीसर, अपनी बाइक से दूध की सप्लाई लेकर रतनगढ़ की ओर आ रहा था।
अज्ञात कारणों से वह रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल रतनगढ़ पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया गया

एनएच-11 पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

दूसरी घटना नेशनल हाईवे-11 पर भरपालसर पुलिया के पास हुई।
यहां बाइक सवार 31 वर्षीय जुगलकिशोर पूनियां, निवासी लोहा, को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उच्च चिकित्सा केंद्र रैफर किया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज नहीं

सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाओं की जानकारी ली।
हालांकि दोनों ही प्रकरणों में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों में चिंता

लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों ने हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।