Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News : झुंझुनू में सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

, ,

Video News : झुंझुनू में सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

YouTube video
मलसीसर में दर्दनाक सड़क हादसा

मलसीसर (झुंझुनूं)। मलसीसर क्षेत्र के मंडरूपपुरा मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

 पैदल जा रहा था युवक, सामने से आई टक्कर

जानकारी के अनुसार मंडरूपपुरा निवासी मुकेश कुमार (28) पुत्र देवीलाल गांव से पैदल मलसीसर की ओर जा रहा था। इसी दौरान राजगढ़ की ओर से आ रहे एक वाहन ने उसे सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद वाहन सवार घायल युवक को अपनी गाड़ी से मलसीसर उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान मुकेश कुमार ने दम तोड़ दिया

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।

 पुलिस ने दर्ज किया मामला

मलसीसर थाना पुलिस के अनुसार मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वाहन चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। – पुलिस

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur