Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सड़क दुर्घटना में तीन जनों की दर्दनाक मौत

,

सड़क दुर्घटना में तीन जनों की दर्दनाक मौत

पिलानी से चिड़ावा को जाने वाले मार्ग पर

पिलानी से चिड़ावा को जाने वाले मार्ग पर सोमवार अपराह्न घटित एक दुर्घटना में पिकअप में सवार तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मृतक देवरोड़ के निवासी थे। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में महेन्द्र (46)पुत्र हनुमान गुर्जर, सत्यवीर उर्फ बिजेन्द्र (35)पुत्र प्रभातीलाल मेघवाल तथा विजय (36)पुत्र शिवप्रसाद नाई की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सत्यवीर पिकअप गाड़ी चलाता है। महेन्द्र तथा विजय भी ड्राईवर है। सोमवार को सतवीर अपनी गाड़ी के टायर चैंज करवाने के लिए दोनों दोस्तों के साथ पिलानी आया था। गाड़ी में नये टायर लगवाकर तीनों अपने घर जा रहे थे। रास्ते में कालू सिंह की ढाणी के बस स्टैण्ड के पास में पिकअप का टायर फट गया जिससे तेज गति से चल रही गाड़ी सडक़ सहारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भंयकर थी कि पिकअप गाड़ी का पीछे का हिस्सा टूट कर अलग हो गया। आस-पास के लोगों ने गाड़ी में सवारी कर रहे तीनों जनों को किसी तरह बाहर निकाला तथा बिरला सार्वजनिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीनों युवकों का गांव में सोमवार की देर शाम को अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा छा गया तथा लोगों की आंखें में आंसू आ गये।