Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सडक़ हादसे में दो की मौत एक घायल

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] चोराडी गांव के पास गुरुवार रात्रि दो बाइको की भिड़ंत होने से दो व्यक्तियों की मौत व एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चिड़ावा निवासी मुकेश शर्मा और किशन शर्मा बाइक पर सवार होकर पचेरी से सूरजगढ़ की तरफ आ रहे थे इसी दौरान चोराडी गांव के पास सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमे दोनों बाइकों पर सवार तीनो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सको ने एक युवक को मृत घोषित कर मुकेश को गंभीर हालत में झुंझुनू रैफर कर दिया। वही घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंची। हादसे में मृतक युवक की शिनाख्त बेरला गांव के जितेंद्र जाट रूप में हुई। शुक्रवार को गंभीर घायल मुकेश की भी झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में मृतक मुकेश के भाई नरेश ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur