Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत

मृतक विकास कुमार जाखड़ की फाईल फोटो

खेतड़ी नगर,सड़क हादसे में सोमवार देर रात को बुहाना थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई वहीं उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धिलवा थाना पिलानी निवासी अमिलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका भतिजा विकाजकुमार जाखड़ (26) पुत्र फुलासिंह बुहाना थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। सोमवार रात करीब दस बजे राजकार्य से जाकर सिंघाना सर्किल उतरा। विकास ने अपने साले मोई भारू निवासी नितिश को फोन करके सिंघाना सर्किल बाईक लेकर बुलाया। दोनों बाईक से घर जा रहे थे की बनवास के पास बीच सड़क में एक डंपर खड़ा हुआ था जिस पर न तो इंडिकेटर जल रहे थे, अंधेरे में डंपर नही दिखा और बाईक जाकर डंपर से टकरा गई जिससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई वही नितिश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकों झुंझुनूं रैफर कर दिया। विकास के शव को खेतड़ी के अजीत अस्पताल में रखवाया, मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur