Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सड़क हादसे में युवक घायल

धिंधवा गांव के पास

सूरजगढ़,[के के गांधी ] धिंधवा गांव के पास आज सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमे एक युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर जीवन ज्योति रक्षा समिति सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए सूरजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवक धिंगड़िया गांव का नरेश उर्फ़ ढिल्लो मेघवाल था जो बाइक से अपने ननिहाल धिंधवा गांव से अपने घर धिंगड़िया लौट रहा था। इसी दौरान बीच रस्ते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू रैफर कर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur