Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

,

सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

रतनगढ़ क्षेत्र में गत देर रात अलग अलग हुए दो सड़क हादसों में दो की मौत हो गई तथा दो जने गंभीर घायल हो गए । प्राप्त जानकारी अनुसार संगम चौराहा के पास एक ही बाइक पर सवार होकर लधासर गांव निवासी 20 वर्षीय राजेश मेघवाल व 18 वर्षीय सुभाष नायक व 19 वर्षीय मनोज नायक जा रहे थे। इसी दौरान बाइक स्लिप हो गई, जिससे तीनों युवक गंभीर घायल हो गए तीनों गंभीर घायलों को रतनगढ़ राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सुुुभाष नायक को मृत घोषित कर दिया। वही अन्य दो युवकों को बीकानेर रेफर कर दिया। जिनमे से दूसरे युवक राजेश मेघवाल ने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे में बाइक स्लिप होने से वार्ड 30 निवासी 20 वर्षीय गोविन्द चांवरिया भी गंभीर घायल हो गया, उसे भी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे भी गंभीर हालत में रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची रतनगढ़ पुलिस ने घायलों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे की सूचना जैसे ही आम लोगों तक पहुंची तो चिकित्सालय में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में लधासर निवासी 20 वर्षीय राजेश मेघवाल व 18 वर्षीय सुभाष नायक की मौत हो गई। वही हादसे में 19 वर्षीय मनोज नायक घायल है। जिसका बीकानेर में उपचार जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur