Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सादुलपुर नंद प्लाजा में भीषण आग, बहादुरी से टली बड़ी अनहोनी

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

सादुलपुर नंद प्लाजा में भीषण आग, बहादुरी से टली बड़ी अनहोनी

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : सादुलपुर नंद प्लाजा में भीषण आग, बहादुरी से टली बड़ी अनहोनी

चूरू जिले के सादुलपुर शहर में रविवार दोपहर करीब एक बजे बस स्टैंड के पास स्थित नंद प्लाजा की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घना धुआं आसमान में फैल गया

 दहशत में दुकानदार, बंद की दुकानें

आग की लपटें और धुएं को देखकर कई दुकानदारों ने घबराकर अपनी दुकानें बंद कर दीं। मौके पर मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

 पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। हालांकि तीसरी मंजिल पर आग तेजी से फैल रही थी, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

 स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी

इसी दौरान सुरेश फौजी पहाड़सर और देवेंद्र पूनिया ने साहस दिखाते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
वहीं अशोक, विनोद बेरासरिया और नीटू मतानी सहित अन्य लोगों ने पास के पेट्रोल पंप और पीएनबी बैंक से अग्निशमन यंत्र मंगवाए।

 आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

कई लोगों ने जान जोखिम में डालकर ऊपरी मंजिल तक पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 कोई जनहानि नहीं

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur