Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / रीको एरिया में भीषण आग: हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री जली, 6 घंटे बाद काबू

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
,

रीको एरिया में भीषण आग: हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री जली, 6 घंटे बाद काबू

Accident News (दुर्घटना समाचार) - Latest News : रीको एरिया में भीषण आग: हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री जली, 6 घंटे बाद काबू

सरदारशहर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
आग सूरज (सुंदर) हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के सीजनिंग प्लांट में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

 धुएं से शुरू होकर लपटों में बदली आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जो कुछ ही मिनटों में आग की तेज लपटों में बदल गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी।

 6 घंटे की कड़ी मशक्कत, चार शहरों की दमकलें जुटीं

शुरुआत में सरदारशहर की दो दमकलों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए
चूरू, रतनगढ़ और तारानगर से भी दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।

लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह करीब 5 बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

 पुलिस व प्रशासन मौके पर

सूचना मिलने पर सरदारशहर पुलिस थाने के एसआई रामकरण सिद्ध पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
यह फैक्ट्री बाबूलाल सैनी की बताई जा रही है।

 लाखों के नुकसान की आशंका

इस भीषण आगजनी में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई

 मजदूरों व फैक्ट्री मालिकों ने किया सहयोग

देर रात लगी आग को बुझाने में आसपास की फैक्ट्रियों के मालिकों और बड़ी संख्या में मजदूरों ने भी सहयोग किया।

 दमकल कर्मचारी का बयान

दमकल कर्मचारी राजेश सैनी ने बताया

आग इतनी विकराल थी कि उसके पास जाना भी मुश्किल हो रहा था। लगातार पानी नहीं डाला जाता तो आग आसपास के क्षेत्र को भी चपेट में ले सकती थी।

 कारणों की जांच शुरू

घटना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान के आकलन की जांच की जा रही है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur