Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / मजदूरी करने आ रहे स्कूटी सवार 3 युवकों को मारी टक्कर

,

मजदूरी करने आ रहे स्कूटी सवार 3 युवकों को मारी टक्कर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सदर थाना इलाके के ढाढर गांव से मंगलवार सुबह चूरू मजदूरी करने आ रहे स्कूटी सवार 3 युवकों को एनएच 52 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों मजदूर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल अनीता इमरजेंसी वार्ड में पहुंचीं और हादसे की जानकारी ली। कॉन्स्टेबल अनीता ने बताया कि ढाढर निवासी पवन कुमार (30), सुरेश (28) और अंकित (30) गांव से मजदूरी करने स्कूटी पर चूरू आ रहे थे। एनएच 52 पर आपणो पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को मौके से गांव के दीपचंद और दारा सिंह ने पहुंचकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur