Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार झुंझुनू के पति व पत्नी की हुई मौत

,

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार झुंझुनू के पति व पत्नी की हुई मौत

झुंझुनू की मोती सिंह की ढाणी के हैं मृतक दंपति

झुंझुनू, झुंझुनू के बीहड़ में स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन से लगी टक्कर। टक्कर के बाद स्कूटी सवार दंपति घायल हो गए। जिनको को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। झुंझुनू के सदर थाना इलाके की है घटना। सदर थाना पुलिस बीडीके अस्पताल पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार पुत्र बिहारीलाल जाति सैनी मोती सिंह की ढाणी झुंझुनू उम्र 29 साल प्रियंका पत्नी विकास जाति सैनी मोती सिंह की ढाणी उम्र 27 साल वार्ड नंबर 52। वही स्कूटी पर गीतांश पुत्र राकेश सैनी घायल हो गया। घायल का बीडीके अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा किससे हुआ अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिल रही जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार दंपति रिद्धि सिद्धि होटल बगड़ में खाना खाने के लिए जा रहे थे होटल में खाना खाने जाते वक्त यह दुखद हादसा हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur