Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Churu News – हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी, 4 घायल

,

Churu News – हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटी, 4 घायल

सादुलपुर, [सुभाष प्रजापत] सादुलपुर-चूरू हाईवे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी डोकवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दिल्ली यमुना पार के चार लोग घायल हो गए।

खाटू- सालासर दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

गाड़ी में कुल 9 यात्री सवार थे, जो दिल्ली से खाटूश्याम जी के दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने सालासर बालाजी के भी दर्शन किए और वापसी में हादसा हो गया।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • लक्ष्मी देवी (45)
  • विमलेश देवी (35)
  • चंद्रशेखर (36)
  • महावीर प्रसाद (35)

स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों की तुरंत मदद की और एंबुलेंस की मदद से सभी को राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके पर अफरा-तफरी, बचाव में जुटे ग्रामीण

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सादुलपुर-चूरू हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। राहगीरों और ग्रामीणों ने मिलकर स्थिति को संभाला और घायलों को सड़क से हटाकर अस्पताल भिजवाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur