Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / शादी के घर मे पसरा मौत का मातम

फतेहपुर शेखावाटी, पल भर मे शादी के घर मे मातम पसर गया। घर मे 9 मार्च की बेटी की शादी थी। लेकिन अब सबका रो—रो कर बुरा हॉल है। बेटी की शादी के लिये कार मे सवार होकर अपनें ससुराल भात नूतनें जा रहे परिवार की बाइक को बचानें के चक्कर मे ट्रक से भिडन्त हो गई। हादसें मे दो की मौत हो गई। फतेहपुर के वार्ड 25 के रहने वालें कमल जागिड़ परिवार के कुछ सदस्यों के साथ 9 मार्च को होने वाली बेटी श्वेता की शादी के लिये अपने ससुराल कार मे सवार हो भादरा भात नूतनें जा रहे थे तभी चुरू जिलें के दुदवा खारा मे बाइक को बचानें के चक्कर मे कार की भिन्डत ट्रक से हो गई। कार मे सवार परिवार के मुखिया कमल कुमार जागिड़ व उनके साडु की पत्नी सतोंष की मौत हो गई। वही कार मे सवार कमल कुमार की पत्नी दया व उनके भाई की पौती दिव्या जागिड़ भी घायल हो गये। वही मोटससाईकिल सवार विक्रम राजपूत भी घायल हो गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur