Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सीकर जिले में 11 नए कोरोना पॉजीटिव

सीकर जिले में 11 नए कोरोना पॉजीटिव

जिले में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 284 हुई

सीकर, जिले में आज रविवार को 11 नए कोरोना पॉजीटिव आए हैं। कोरोना पॉजीटिव पाए गए क्षेत्रों में चिकित्सा विभाग की ओर से कन्टेंमेट जोन बनाया गया है। इस क्षेत्र में विभाग की ओर से स्प्रे, सर्वे, स्क्रीनिंग और सैम्पल लेने की गति विधियां करवाई गई हैं। सीकर जिले में अब तक कोरोना पॉजीटिव की संख्या 284 हो गई हैं। इनमें 184 स्वस्थ हो चुके हैं और 95 अभी उपचाराधीन हैं। पॉजीटिव पाए गए लोगों में 229 माइग्रेट हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि आज रविवार को दांता व खण्डेला क्षेत्र में एक-एक, कूदन ब्लॉक में पांच और नीमकाथाना क्षेत्र में चार कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। इनमें दो युवतियां, छह महिलाएं और एक किशोर व दो पुरूष हैं। इनमें से दस जने पॉजीटिव व्यक्ति के क्लॉज कांटेक्ट है। वहीं एक दिल्ली से आया था। सीएमएचओ डॉ चौधरी ने बताया कि दांता कस्बे के वार्ड 20 में 12 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजीटिव पाया गया है, जो पूर्व में पॉजीटिव पाए गए व्यक्ति के क्लॉज कांटेक्ट में था। वहीं कूदन ब्लॉक के धोद वार्ड 11 में 40 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, 33 वर्षीय महिला तथा 75 वर्षीय महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई हैं। खण्डेला क्षेत्र के भादवाडी में दिल्ली से आया 31 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। नीमकाथाना क्षेत्र के गुहाला में 43 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती और कचरे डारायपुर पाटनमें 18 वर्षीय युवती कोरोना पॉजीटिव पाई गई है।इन सभी को सांवली के श्री कल्याण आरोग्य सदन में बनाए गए डेडिकेट कोविड सेंटर में भर्ती करवाया गया है। कोविड सेंटर से आज रविवार को 10 को किया डिस्चार्ज।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने बताया कि आज रविवार को सांवली के श्रीकल्याण आरोग्य सदन में बनाए गए डेडिकेट कोविड सेंटर से दस जनों को डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना पॉजीटिव होने पर उनको यहां पर भर्ती किया गया था। उपचार के बाद इनकी रिपोर्ट नगेटिव आने पर इनको छुटटी दे दी गई है। ये सभी लोग कोरोना मुक्त हो चुके है। पांच नीमकाथाना और सीकर, पिपराली, दांता व लक्ष्मणगढ के एक-एक व्यक्ति को आज रविवार को कोविड सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है, जबकि शनिवार को 20 जनों को डिस्चार्ज किया गया था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur