Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सिंघाना में कमांडर जीप ने मारी बाईक को टक्कर, एक की मौत

,

सिंघाना में कमांडर जीप ने मारी बाईक को टक्कर, एक की मौत

सिंघाना[कृष्ण कुमार गाँधी] कमांडर जीप व बाईक की टक्कर में एक जने की मौत हो गई। एचसी सत्यवीर ने बताया कि सिंघाना निवासी राजेश कुमार सैनी ने रिपोर्ट दी है कि 5 जून को मै व मेरा भाई मदनलाल गाडाखेड़ा से सिंघाना आ रहे थे भैसावता कलां में धर्मकांटे के पास पिछे से आ रही कमांडर जीप नं आरजे 13 यूए 3945 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी को चलाकर बाईक को टक्कर मार दी जिससे हम दोनों गिर गए मेरे भाई मदनलाल के सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों की सहायता से उसको सिंघाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गंभीर हालत होने पर उसे झुंझुनूं जहां से जयपुर रैफर कर दिया जहां पर ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur