Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / स्लीपर बस सडक़ किनारे खड़े ट्रोला से भिड़ी, एक की मौत

,

स्लीपर बस सडक़ किनारे खड़े ट्रोला से भिड़ी, एक की मौत

फतेहपुर शेखावाटी इलाके में सोमवार को सुबह एक स्लीपर बस सडक़ किनारे खड़े ट्रोला से भिड़ गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 5 को सीकर रैफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक फतेहपुर बीड़ में रोड के किनारे एक बोरियों से भरा ट्रोला खड़ा था। अलसुबह गंगानगर से जयपुर की तरफ जा रही स्लीपर बस इस ट्रोले में अचानक आकर घुस गई। हादसे में बस का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसमें सवार शोभासर निवासी कन्हैया लाल शर्मा की मौत के साथ 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के दौरान ज्यादातर यात्री सो रहे थे। जो टक्कर के बाद हड़बड़ाकर जोर जोर से चीखने पुकारने लगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur