Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सूरजगढ़ में बाईक फिसलने से हुआ हादसा

,

सूरजगढ़ में बाईक फिसलने से हुआ हादसा

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] अनियंत्रित होकर बाईक फिसलने से उस पर सवार तीन जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार सांय वार्ड नं 6 निवासी बिलाल, एजाज व नदीम बाईक पर सवार होकर मौहल्ले की तरफ जा रहे थे बुहाना फाटक के पास बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे तीनों जने घायल हो गए। सुचना पर पहुंची जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur