Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सूरजगढ़ में बाईक फिसलने से दो युवक घायल

,

सूरजगढ़ में बाईक फिसलने से दो युवक घायल

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे के बुहाना रोड़ एफसीआई गोदाम के पास हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार देापहर को राठियों की ढाणी के सुनिल पुत्र बलवीर मेघवाल व सूरजगढ़ के हिम्मत पुत्र दयाकिशन यादव बाईक से जा रहे थे। बुहाना फाटक के पास स्थित एफसीआई गोदाम के पास बाईक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे दोनों जने घायल हो गए। सुचना पर पहुंची जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur