Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सूरजगढ़ में दो सडक़ हादसों में तीन घायल

,

सूरजगढ़ में दो सडक़ हादसों में तीन घायल

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] अलग अलग हुए दो सडक़ हादसों में तीन जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार सांय वार्ड नं एक निवासी राजेन्द्र नायक बाईक से बाजार की तरफ जा रहा था तभी पुराना बस स्टैंड शिवालय के पास राहगीर दाताराम जोगी को टक्कर लगने से बाईक असंतुलित होकर फिसल गई जिससे राहगीर व चालक दोनों घायल हो गए। जीवन ज्योति रक्षा समिति की एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से राजेन्द्र की हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रैफर कर दिया दुसरे हादसे में पिलोद गांव के पास सडक़ किनारे पड़े पत्थरों पर बाईक चढऩे से बाईक सवार घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल हरियाणा के थे जो लोहारू की तरफ जा रहे थे। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से निजी वाहन सूरजगढ़ अस्पताल पहुंचाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur