Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सूरजगढ़ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत और एक घायल

,

सूरजगढ़ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत और एक घायल

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी]  चिड़ावा रोड पर हौंडा मोटरसाइकिल शोरूम के पास रविवार शाम को एक स्कार्पियो व बाइक की भिंड़त से हुए हादसे में एक की मौत हो गई व एक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुतबिक थाना इलाके के पन्नेसिंह पूरा गांव का 24 वर्षीय युवक विक्रम जाट और एक अन्य युवक बाइक पर चिड़ावा प्रतियोगी परीक्षा देकर अपने गांव आ रहे थे इसी दौरान हौंडा मोटरसाइकिल शोरूम के पास एक स्कॉर्पियो चालक लापरवाही से गाडी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी तथा वहां से फरार हो गया। हादसे में घायल विक्रम व एक अन्य को जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आये जहां विक्रम को तो मृत घोषित कर दिया और अन्य घायल युवक को गंभीर अवस्था में प्रथम उपचार के बाद जिला मुख्यलय के बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur