Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / तेज रफ्तार का कहर गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

,

तेज रफ्तार का कहर गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

उदयपुरवाटी जयपुर रोड पर

नीमकाथाना, जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में जयपुर रोड जिओ ऑफिस के सामने शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे खाटू श्याम जी से दर्शन कर कर लौट रहे यात्रियों की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी अचानक तेज रफ्तार में टकरा गई जिस गाड़ी में बैठे यात्री बाल बाल बच गए। गनीमत रही तेज रफ्तार के दौरान गाड़ी पूरी तरह आगे से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं गाड़ी के एयरबैग खुलने से चालक व आगे बैठे युवक को चोट नहीं लगी। गाड़ी में अन्य सवाल लोग भी बाल बाल बच गए। सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा गांव निवासी युवक गाड़ी में सवार होकर खाटू श्याम जी से दर्शन कर वापस बड़ा गांव के लिए जा रहे थे इस दौरान शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे पुलिस थाने से मैच 500 मीटर की दूरी पर जयपुर रोड जिओ ऑफिस के सामने पेड़ से टकरा गई जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क दुर्घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ देर बाद पुलिस का जवान मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी जुटाई। वही घटनास्थल पर मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेज रफ्तार से पेड़ से टकराने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।