Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सड़क हादसे के शिकार हुए तीन बाइक सवार युवक

,

सड़क हादसे के शिकार हुए तीन बाइक सवार युवक

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सालासर- सुजानगढ़ सड़क मार्ग पर शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सालासर, सुजानगढ़ सड़क मार्ग पर पार्वतीसर पुलिया के पास बाइक पर लकड़ियों से भरा ट्रक पलट गया. हादसे में मौके पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में युवक को सीकर रेफर कर दिया. हालांकि उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से लकड़ियों को हटाकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला और मृतकों के शव को सालासर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं हादसे के बाद हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई. जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी की सहायता से वाहनों को साइड करवा रास्ता खुलवा कर यातायात व्यवस्था को सुचारू करवाया. वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।

तीनों युवक सुजानगढ़ जा रहे थे: सालासर थानाधिकारी पुष्पेंद्र ने बताया कि बाइक सवार सुजानगढ़ निवासी शाहरुख खान (उम्र 22), सद्दाम (उम्र 22) और सोयल (उम्र 22) बाइक से सुजानगढ़ जा रहे थे कि तभी ये हादसा हुआ. हादसे में शाहरुख खान और सद्दाम की तो मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सोयल ने सीकर ले जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur