Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / सड़क हादसे में तीन घायल, तीनों को किया सीकर रैफर

,

सड़क हादसे में तीन घायल, तीनों को किया सीकर रैफर

उदयपुरवाटी के एडवाना गांव के पास हुए हादसे में तीनों युवक गम्भीर

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] क्षेत्र के एडवाना गांव के घुमाव में मोटरसाइकिल फिसलने से मोटरसाइकिल सवार सहित तीन युवक घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से ग्रामीणों ने उदयपुरवाटी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों युवकों को गंभीर हालत में सीकर रैफर कर दिया गया। डॉ ममता वर्मा ने बताया कि तीनों युवकों के हेड इंजरी है जिनकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीकर s.k. हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। सूचना पर उदयपुरवाटी पुलिस मौके पर पहुंची। थाने के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह व कॉन्स्टेबल रामनिवास ने बताया कि अलीशेर पुत्र बफाती जाती मुसलमान उम्र 19 वर्ष निवासी उदयपुरवाटी, समीर पुत्र अजीज खान जाति मुसलमान उम्र 15 वर्ष निवासी बाघोली, अफसार पुत्र रुस्तम खान जाति मुसलमान उम्र 18 वर्ष निवासी बाघोली जो कि स्वयं की मोटरसाइकिल से बाघोली जा रहे थे। एडवाना गांव के पास सड़क पर मोड़ होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे तीनों घायल हो गए घायलों को उदयपुरवाटी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर सीकर एस.के अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिन में एक युवक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur