Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / मधुमक्खी के हमले में दादा, पोते सहित तीन घायल

,

मधुमक्खी के हमले में दादा, पोते सहित तीन घायल

पोता पीआईसीयू में भर्ती, दो का इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] दादा और 2 साल के पोते पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें दादा, पोते समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया।अस्पताल में पातुसर निवासी सीताराम (70) ने बताया कि शुक्रवार शाम वो अपने दो वर्षीय पोते वंश को घर के आगे लगे पीपल के पेड़ के नीचे खिला रहा था। तभी पीपल के पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छता टूटकर नीचे गिर गया। जिससे मधुमक्खियों के झुंड ने सीताराम, वंश (2) और सुशीला (21) पर हमला कर दिया। जिससे तीनों की तबीयत बिगड़ गई।दादा और 2 साल के पोते पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर ने दिया। इसमें दादा, पोते समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया।अस्पताल में पातुसर निवासी सीताराम (70) ने बताया कि शुक्रवार शाम वो अपने दो वर्षीय पोते वंश को घर के आगे लगे पीपल के पेड़ के नीचे खिला रहा था। तभी पीपल के पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छता टूटकर नीचे गिर गया। जिससे मधुमक्खियों के झुंड ने सीताराम, वंश (2) और सुशीला (21) पर हमला कर दिया। जिससे तीनों की तबीयत बिगड़ गई।तीनों को बेहोशी की हालत में निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल लाया गया। जहां सीताराम और सुशीला को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं वंश को अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। फिलहाल तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur