Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / राजस्थान में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा,एक ही गांव के 5 लोगों की मौत

,

राजस्थान में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा,एक ही गांव के 5 लोगों की मौत

Jaipur Aagra National HIghway Accident : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान के दौसा में नतीजनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार शादी-समारोह से घर लौट रहे थे।

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे की घटना

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की कार स्पीड में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से निकल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसा बीती देर रात करीब 11 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ।

4 ने मोके पर तोडा दम

जानकारी के लिए बता दे की हादसा इतना भयानक था की इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते है की ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन से अलग किया गया। इसके बाद कार में फंसे युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। सिकंदरा अस्पताल में 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 2 गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक युवक ने दौसा में दम तोड़ दिया। जबकि एक युवक को दौसा से जयपुर रेफर किया गया।

सभी युवक एक ही गांव के रहने वाले

जानकारी के लिए बता दे की हादसे के सीकर हुए एक ही गाँव के थे हादसे में समय सिंह (25) पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश (24) पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश (24) पुत्र बनवारी योगी, मनीष (23) पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित (26) पुत्र लालाराम बैरवा की मौत हो गई।

एक युवक नवीन (23) गंभीर घायल है। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी युवक कालाखो (दौसा) गांव के रहने वाले हैं। वे मंगलवार को आभानेरी गांव में शादी-समारोह में शामिल होने गए थे।