Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / ट्रेन की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत

,

ट्रेन की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत

सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] ट्रेन की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया कि सोमवार सांय खेताराम की ढ़ाणी तन जाखोद निवासी स्कूली छात्रा मुस्कान(16) स्कूल से घर जा रही थी तभी बुहाना फाटक से करीब तीन सौ मीटर पहले रेवाड़ी से सीकर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे छात्रा का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार छात्रा कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ती है सोमवार सुबह स्कूल आई थी शाम को घर जाते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाके परिजनों को सौंप दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur