Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / परिवहन निरीक्षक झाबर सिंह धायल ने निभाया मानवीय धर्म

,

परिवहन निरीक्षक झाबर सिंह धायल ने निभाया मानवीय धर्म

करीब डेढ़ दर्जन घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में दे चुके योगदान

सीकर।(विनोद धायल)आज सुबह पलसाना लिंक रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ते समय बाईक व कार की आमने सामने की टक्कर में घायल बाइक सवार को परिवहन निरीक्षक झाबर सिंह धायल जो कि सीकर से जयपुर अधिवेशन में भाग लेने जा रहे थे। बाइक सवार घायल को अपने निजी कार से पलसाना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया घायल के हाथ पांव एवं सिर पर चोट लगी हुई थी एवं खून बह रहा था । अस्पताल में घायल के सिर में टांके लगाए एवं आवश्यक उपचार कराया गया एवं पहचान नेमीचंद पुत्र घासीराम बुरड़क निवासी पलसाना के रूप में हुई। परिजनों को बुलाकर घायल को उनके सुपुर्द किया गया। बाईक सवार ने हेलमेट लगा रखा था जिससे जान बच गई। ज्ञात रहे परिवहन निरीक्षक झाबर सिंह धायल ने पूर्व में नौ विभिन्न दुर्घटनाओं में करीब डेढ़ दर्जन घायल लोगों को अपने वाहन से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में मदद कर चुके हैं एवं उक्त कार्य के लिए उनको गत वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur