Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / मेगा हाईवे पर अचानक पलटा ट्रक, पिकअप को बचाते समय हुआ हादसा

,

मेगा हाईवे पर अचानक पलटा ट्रक, पिकअप को बचाते समय हुआ हादसा

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर मेगा हाईवे पर पर्यावरण चौक के पास अचानक ट्रक के आगे पिकअप आने से ट्रक पलट गया। जिससे मेगा हाईवे पर गुरुवार रात 9 बजे दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाते हुए रास्ता को चालू करवाया।थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मेगा हाईवे पर रतनगढ़ से श्रीगंगानगर जा रहे जौ से भरे ट्रक के आगे अचानक पिकअप आने से ट्रक पलटी खाकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक प्रेम सिंह के हाथ में मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने वाहनों को साइड में करवाते हुए रास्ता को चालू करवाया। वहीं क्रेन की सहायता से ट्रक को सही करवाया गया।