Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल

,

कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल

मजदूरी करने चूरू जाते समय हुआ हादसा, डीबी अस्पताल में इलाज जारी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू-रतनगढ़ रोड पर रविवार सुबह कार व बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने दोनों का इलाज किया।अस्पताल में घायल सेहला निवासी राजकुमार (39) ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने छोटे भाई सुनील (25) के साथ गांव सेहला से चूरू कंस्ट्रक्शन के काम पर मजदूरी करने के लिए आ रहा था। इसी दौरान रतनगढ़ चूरू रोड पर स्थित वाटर पार्क के पास सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई।घायलों में सुनील कुमार की हालत गंभीर थी। जिसका डॉक्टर इलाज कर रहे थे। हादसे के बाद घायल राजकुमार ने हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur