Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / स्लीपर बस एवं कंटेनर की टक्कर में दो दर्जन लोग घायल

,

स्लीपर बस एवं कंटेनर की टक्कर में दो दर्जन लोग घायल

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तहसील के गाँव टीडियासर से एक किलोमीटर पहले NH 11 पर देर रात स्लीपर बस एवं कंटेनर की टक्कर में स्लीपर बस में सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार गंगानगर से जयपुर जा रही स्लीपर बस सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस में सवार करीब 30 लोग घायल हो गए, हादसे में कंटेनर चालक व खलासी कंटेनर के केबिन में ही फंस गए, जिन्हें 2 घंटे की मसक्कत के बाद क्रेन के द्वारा केबिन को तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को टोल एंबुलेंस व निजी संसाधनों से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने करीब दो दर्जन लोगों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना के बाद डीएसपी अनिल कुमार वर्मा एवं रतनगढ़ पुलिस थाने की टीम भी मौके पर एवं अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली, घटना करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका, जुगराज सामरिया व संदीप सिंह भोजासर घायलो को भर्ती व रेफर करवाने में मदद की। हादसे का कारण स्लीपर बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur