Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / जुगाड़ के पलटने से दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल

,

जुगाड़ के पलटने से दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के सादुलपुर में नेशनल हाईवे 52 पर स्थित लसेड़ी टोल प्लाजा के पास एक जुगाड़ पलट गया। हादसे में हरियाणा के करनाल शहर के एक मजदूर परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार जुगाड़ में पांच लोग सवार थे। जिनमें से दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के पैरामेडिकल स्टाफ डॉ. नरेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद टोल प्लाजा की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।बाइक के पीछे काठ की ट्रॉली जैसी व्यवस्था करके चलाए जाने वाले इस साधन को संजू कुमार चला रहा था। पीछे की ट्रॉली में उसकी पत्नी अमिता, 7 साल की सुमन, 4 साल की बेटी सन्ना और एक बेटा सवार था। ये लोग इसी जुगाड़ पर रामदेवरा और अन्य स्थानों पर जाकर वापस करनाल जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास इस जुगाड़ का बैलेंस बिगड़ गया और फुटपाथ से टकरा गया। हादसे में जुगाड़ का टायर फट गया और वह पलट गया। हादसे में सुमन और सन्ना को चोट आई है। इसके अलावा संजू कुमार के भी मामूली चोट लगी है। मां और बेटा सुरक्षित बच गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur