Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल

,

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल

गंभीर हालत होने पर एक किया बीकानेर किया रेफर

चूरू , [सुभाष प्रजापत ] शहर की रतनगढ रोड पर मजदूरी कर बाइक पर घर लौट रहे मजदूरों की बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों मजदूर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया।हादसे में घायल एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जिसमें सामने आया कि बीनासर निवासी विक्रम (19) व मुकेश कुमार (20) चूरू में मजदूरी करते हैं। दोनों बाइक पर चूरू से बीनासर जा रहे थे। तभी रतनगढ़ रोड पर पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गये।पिकअप ड्राइवर पिकअप सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को घायल हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। विक्रम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसको बीकानेर रेफर कर दिया गया।