Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबने से युवक हुई मौत

,

भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबने से युवक हुई मौत

मलबे में दबी दो वर्षिय बच्ची को निकाला बाहर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर तहसील के नजदीकी गांव कल्याणपुरा में करीब 20 साल पुराना मकान अचानक गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक दो वर्षीय बच्ची मकान के मलबे दब गई। हादसे के बाद बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि 2 दिन बाद घर मैं धार्मिक कार्यक्रम होना था इस लिए अन्य रिश्तेदार भी घर आए हुए थे, हादसे के वक्त घर में 10 के करीब सदस्य मौजूद थे लेकिन हादसे से चंद मिनट पहले सभी सदस्य किसी काम से घर से बाहर निकल आए इसके कुछ समय बाद ही मकान अचानक गिर गया। मलबे में दबी 2 वर्षीय सुमन को निकाला सकुशल बाहर कल्याणपुरा में करीब 20 साल पुराना मकान अचानक भरभरा गिरने से हर कोई हैरान है। हादसे में मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई तो वहीं एक दो वर्षीय बच्ची मलबे में दबने से घायल हो गई, मकान गिरने का शोर इतनी जोर से हुआ कि आसपास के पड़ोसी तुरंत एकत्रित हो गए और मलबे में दबे 2 वर्षीय बच्ची और युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मलबे में दबे युवक की मौत हो चुकी थी, वही 2 वर्षीय बच्ची को जिंदा बाहर निकाल लिया गया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, हालांकि घायल 2 वर्षीय बच्ची सुमन की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

वहीं राजकीय अस्पताल में पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार स्वामी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कल्याणपुरा निवासी किशोरसिंह पुत्र जीवनसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी है कि मेरा बड़ा भाई श्यामसिंह पुत्र जीवनसिंह राजपुरोहित और मैं हमारे पुराने मकान में परिवार सहित निवास करते हैं, मेरी बहन भी हमारे घर आई हुई थी, शनिवार को मैं और छोटे बच्चे में मेरी बहन घर में चौक पर बैठे थे, मेरा बड़ा भाई श्याम सिंह और मेरी बच्ची सुमन पीछे के मकान में बैठे थे, अचानक मकान की दीवार गिरने से मकान मेरे भाई और मेरी बच्ची के ऊपर गिर गया, जिनको हमने बाहर निकाल लिया, मकान के मलबे के नीचे दबने से मेरे बड़े भाई श्यामसिंह की मौत हो गई, वहीं पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक के परिजनों ने बताया कि 2 दिन बाद घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर रखा था, इस सिलसिले में परिवार के अन्य सदस्य भी घर आए हुए थे। हालांकि हादसे के वक्त घर में केवल मृतक व 2 वर्षीय बच्ची ही थी हादसे से चंद मिनट पहले सभी लोग मकान से बाहर किसी काम के सिलसिले में आ गए अन्यथा हादसे में और भी जाने जा सकती थी। हादसे से 5 मिनट पहले मकान में करीब 10 लोग मौजूद थे। हादसे के बाद घर में मातम पसर गया है। मृतक श्याम सुंदर अविवाहित था ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur