Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गम्भीर घायल

,

ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गम्भीर घायल

गंभीर घायलों को किया सीकर रैफर

उदयपुरवाटी, क्षेत्र की झुंझुनू स्टेट हाईवे पर धोलाखेड़ा बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की भिड़न्त का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मनजीत पुत्र प्रेम कुमार रैगर उम्र 26 वर्ष वार्ड नंबर 2 गुढ़ागोड़जी एवं तरुण पुत्र नेमीचंद रेगर उम्र 17 वर्ष वार्ड नंबर 2 गुढ़ागोड़जी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सीकर जा रहे थे। जिनका झुंझुनू स्टेट हाईवे दौ धोलाखेड़ा बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत होने पर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए।जिनको स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर कर दिया गया। सूचना पर बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश ने मौके पर पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur