Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

,

अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

आज किया जाएगा पोस्टमार्टम

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] इलाके के भारीजा बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दांतारामगढ़ पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई तो मौके पर दांतारामगढ़ पुलिस पहुंची। दांतारामगढ़ पुलिस थाने के एएसआई रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि गोपाल नाई पुत्र भैरूराम उम्र 60 वर्ष भारीजा बस स्टैंड से पैदल ही अपने गांव मंडा जा रहा था। पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दांता सीएचसी में शव रखवाया गया हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur