Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / वरिष्ट पत्रकार व शेखावाटी टुडे के संपादक विजय कुमार शर्मा बने एनजेए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

वरिष्ट पत्रकार व शेखावाटी टुडे के संपादक विजय कुमार शर्मा बने एनजेए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय कमिटी के विस्तार करते हुये

नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों की आवाज़ बुलंद करने वाले पत्रकार संगठन ने अपनी राष्ट्रीय कमिटी के विस्तार करते हुये, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन राजस्थान के राज्याध्यक्ष विजय कुमार शर्मा को पत्रकारों के हितों व संगठन विस्तार में सहायता के लिये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया है। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये कहा कि शर्मा समाज के सभी वर्गो, असहायों के सहयोग को चुनौती मानकर पत्रकारिता लम्बे समय से करते आ रहें हैं। शर्मा द्वारा राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा में भी संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। इसलिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहमति से उन्हें
प्रोन्नति कर उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वर्तमान में वे लोकप्रिय अखबार शेखावाटी टुडे के संपादक होने के साथ ही कई पत्र पत्रिकाओं में स्तम्भकार के रूप में अपनी पहचान बना चुके है। लम्बे समय के पत्रकारिता में वे निर्भीक होकर निडरता से पत्रकारिता के कार्यों को निर्वहन व लगन को देख लोग उनके कायल हो गए है। पूर्व से वे नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन थे। उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की घोषणा होते ही सोशल मीडिया व फोन पर बधाइयों का तांता लग गया। वहीं संगठन के संरक्षक रमेश ठाकुर, डॉ शशिधर मेहता रत्नम, राष्ट्रीय प्रधान सलाहकार मुकेश कुमार सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन, राष्ट्रीय महासचिव कुमुद रंजन सिंह,राष्ट्रीय संयुक सचिव नीरज कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय विजितत्वर, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अबोध ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष चन्दन कुमार झा, उपाध्यक्ष रुपेश सिन्हा, संगठन सचिव विनीत सिन्हा, संयुक्त सचिव विवेक कुमार, कोषाध्यक्ष संजय राजा,प्रदेश मीडिया प्रभारी कुञ्ज बिहारी शास्त्री, महिला प्रदेश अध्यक्षा पूजा मिश्रा, कोशी प्रमंडल संयोजक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, मधेपुरा जिला अध्यक्ष डॉ सिकंदर सुमन, विनोद विनीत, प्रदीप आर्य, अभिषेक आचार्य, राहुल यादव, कन्हैया महाराज, प्रीतम कुमार मिश्रा, अरुण कुशवाहा, गौरव ठाकुर, रजनीकांत ठाकुर, सिवान से अरविंद पाठक, भागलपुर से अजय कुमार और अरुण भारती सहित संगठन के सभी लोगों ने हर्ष जताया है। दिल्ली प्रदेश संयोजक जगदीश पंवार, अध्यक्ष जमुना राम कुंदन, हरियाणा प्रदेश संयोजक राधे श्याम शर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक वीपेंद्र कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश संयोजक डॉ. टी. सी. वर्मा, राजस्थान प्रदेश संयोजक सतीश शांडिल्य, जगदीश प्रसाद जोशी चूरू, सुरेंद्र कुमार शर्मा झुंझुनूं, शंकर सेन सीकर, शंकर लाल सैनी, रतननगर चूरू, रवींद्र महमिया सूरजगढ़ झुंझुनूं, राधाकृष्ण शास्त्री रामगढ़ शेखावाटी सीकर, रामगोपाल जोशी बिसाऊ झुंझुनूं, कपिल पारीक फतेहपुर शेखावाटी सीकर, मांगूसिंह चूरू एवं प्रदीप सैनी दांता सीकर, असम के प्रदेश संयोजिका मैयत्री शाख्या आदि देश के सभी पत्रकार बंधुओं ने बधाई दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur