Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

, , ,

Video News – करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

खेत में बनी ट्यूबवैल चालू करते समय आया था करंट

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ तहसील के गांव पाबूसर में रविवार को करंट चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन युवक को गंभीर हालत में रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस जिला अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। एएसआई हरफूलसिंह ने बताया कि रतनगढ़ तहसील के गांव पाबूसर निवासी 27 वर्षीय लालचंद जाट ने रिपोर्ट दी है कि वे लोग खेत में ढाणी बनाकर रहते हैं। रविवार को उसका 25 वर्षीय छोटा भाई मनीराम फसलों में पानी देने के लिए ट्यूबवेल को चालू कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया तथा बेहोश होकर वहीं पर गिर गया, जिसे बेहोशी की हालत में रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लालचंद की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur