Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – रेल पटरियो को पार करते समय 70 वर्षीय व्यक्ति घायल

, , ,

Video News – रेल पटरियो को पार करते समय 70 वर्षीय व्यक्ति घायल

बांद्रा जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध घायल 

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ में रेलवे पटरियों को पार करते समय 70 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के गांव बुगाला निवासी लक्ष्मीकांत पीपलवा परिवार सहित रतनगढ़ में धोलिया कुआं के पास किराए के मकान में रहता है। रोज की तरह वह पटरियां पार कर दूध लेने के लिए गया था। वापिस आते समय बांद्रा जम्मूतवी ट्रेन की चपेट में आ गया। धोलिया कुआ के पास हुई घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को 108 की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur