Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – कोर्ट के बाहर खड़ी गाड़ी में अचानक से लगी आग, गाड़ी में बैठे थे भाई बहन

, , ,

Video News – कोर्ट के बाहर खड़ी गाड़ी में अचानक से लगी आग, गाड़ी में बैठे थे भाई बहन

मिनटो में ही गाड़ी जलकर हुई खाक

झुंझुनू, झुंझुनू जिला मुख्यालय से आज बड़ी खबर निकलकर आ रही है जिसमें कोर्ट के बाहर खड़ी हुई गाड़ी में अचानक से आग लग गई और कुछ मिनट में ही गाड़ी जलकर खाक हो गई। किढवाना निवासी निक्कू ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं झुंझुनू कोर्ट में किसी काम के लिए आया हुआ था मैं और मेरी बहन गाड़ी में ए सी चला कर बैठे हुए थे इतनी देर में ही अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । बड़ी मुश्किल से वे लोग जान बचाकर गाड़ी से बाहर निकले और आनंद-फानन में फायर ब्रिगेड को फोन किया गया और देखते ही देखते कोर्ट के बाहर लोगों की भीड़ लग गई । फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लगभग गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी । वहीं किढवाना निवासी निक्कू के कुछ बाल भी इस दौरान झुलस गए और उसके पैर में भी चोट आई है । घटना के काफी देर बाद तक भी हादसे को देखने वाले लोगों की भीड़ जुटी रही ।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur