Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू जिले में खड़ी-खड़ी एक बाइक और एक वैन जलकर हुई राख

, , ,

Video News – झुंझुनू जिले में खड़ी-खड़ी एक बाइक और एक वैन जलकर हुई राख

खड़ी वेन में लगी आग, जलकर हुई राख

पास खड़ी बाइक भी आई चपेट में

नवलगढ़, [अनिल सैनी ] झुंझुनू जिले के नवलगढ़ कस्बे से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसमे खड़ी हुई वैन में आग लग गई और वैन देखते ही देखते आग का गोला बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवलगढ़ के मंडी गेट स्थित बालाजी मंदिर के पीछे मिठाई कारखाने के बाहर वैन खड़ी हुई थी और सुबह सुबह ही उसमे आग लग गई। जिसके चलते पल भर में ही वैन जलकर राख हो गई वही पास में ही एक मकान के बाहर बाइक खड़ी हुई थी वह भी आग की चपेट में आ गई और पल भर में वह भी जलकर स्वाहा हो गई। इसके साथ हीआसपास के घरों की कांच की खिड़कियां भी छिटक गई। वही सूचना पर दमकल भी मोके पर पहुंची जिससे आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक वैन जलकर राख हो चुकी थी। वही सुबह 7 बजे के लगभग लगी इस आग से लोग सकते में आ गए और मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शहर के अंदर सकडी गलियों में भी बड़ी बड़ी बिल्डिंगे बनी हुई है जिनमें अग्नि हादसों को रोकने के लिए सुरक्षात्मक उपकरणों की भी व्यवस्था नहीं है जिसके चलते कभी भी बड़ा अग्निकांड होने से इनकार नहीं किया जा सकता। शेखावाटी लाइव के लिए नवलगढ़ से अनिल सैनी की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur