Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू पुलिस कंट्रोल रूम के पास ऑटो और स्कूटी की भिडंत

, , ,

Video News – झुंझुनू पुलिस कंट्रोल रूम के पास ऑटो और स्कूटी की भिडंत

हादसे के बाद ऑटो चालक और स्कूटी सवार में हुई नोक झोक

झुंझुनू, झुंझुनू शहर में आज दो नंबर रोड पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही ऑटो और स्कूटी की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते स्कूटी के साथ ऑटो का एक तरफ का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो व स्कूटी में टक्कर होने के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई और इस पूरी घटना के बाद स्कूटी सवार और ऑटो चालक आपस में एक दूसरे पर गलती का आरोप लगाते हुए नोक झोक करने लगे। वही इस अवसर पर राहगीरों ने बीच बचाव करके दोनों को अलग-अलग किया। वहीं गनीमत यह रही कि दोनों में से किसी को चोट नहीं लगी लेकिन ऑटो चालक और स्कूटी सवार एक दूसरे पर गलती का आरोप लगाते हुए नोक-झोक करते रहे, इनके बीच गरमा गर्मी बढ़ती देख मौके पर जुटे लोगो ने उन्हें अलग किया। इसके बाद में स्कूटी सवार को एक मोटरसाइकिल सवार बैठाकर अपने साथ ले गया और जब ऑटो चालक भी वहां से चला गया उसके बाद में पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची। स्कूटी सवार जय लाल पेट्रोल पंप की तरफ से दूसरी तरफ जा रहा था वही ऑटो चालक सड़क के दूसरी तरफ से रोड क्रॉस करके स्टार जिम की तरफ से पुलिस कंट्रोल रूम की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहन आपस में टकरा गए। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video