Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू जिले से मिल रही हादसे को लेकर बड़ी खबर

, , ,

Video News – झुंझुनू जिले से मिल रही हादसे को लेकर बड़ी खबर

बेकाबू रोड़वेज ने तीन को कुचला दो की मौत एक घायल

गुढ़ागौड़जी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शवों को

YouTube video

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] क्षेत्र की तहसील गुढ़ागौड़जी में पोशाणा के पास सड़क हादसे में दो की मौके पर मौत व एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुढ़ागौड़जी से उदयपुरवाटी झुंझुनू स्टेट हाईवे पर पोषणा के पास बेकाबू रोड़वेज ने बाइक पर सवार तीन लोगों को कुचला। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको गुढ़ागौड़जी अस्पताल में मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार गुढ़ागौड़जी से धमोरा की तरफ जा रहे थे। रोड़वेज उदयपुरवाटी से झुंझुनू की तरफ जा रही थी। बाइक पर सवार चाची व भतीजा पंकज जाखड़ पुत्र धर्मपाल जाखड़ उम्र 19 वर्ष निवासी धमोरा व सरोज पत्नी सुभाष उम्र 40 वर्ष निवासी धमोरा की भी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सुभिता पत्नी धर्मपाल जाखड़ गंभीर रूप से घायल हो गई। सुभिता पंकज मृतक की मां है जो घायल हो गयी। जिसे गुढ़ागौड़जी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर कर दिया। सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी माहौल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शीयों की माने तो ये हादसा बस के नीचे बाइक घुसने से हुआ बताया जा रहा है, जो फिलहाल पुलिस जांच का विषय है। सूचना पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को गुढ़ागौड़जी के मोर्चरी घर में रखवाया है। खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। गुढ़ागोड़जी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आखिर इतना बड़ा हादसा क्यों हुआ ! स्थानीय लोगों से भी इस मामले की पुछताछ की जा रही है। ताकि वाहन चालक के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur