Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू जिले से हादसे को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

, , ,

Video News – झुंझुनू जिले से हादसे को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

नवलगढ़ के डूंडलौद स्टैंड पर हुआ हादसा , एक की मौत

झुंझुनू, जिले के नवलगढ़ क्षेत्र से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें मिल रही जानकारी के अनुसार डूंडलौद स्टैंड पर तेज स्पीड से इनोवा कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी इसके बाद इनोवा गाड़ी कुछ दूरी पर लहराती हुई मिठाई की दुकान में जा घुसी वही स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद मुकुन्गढ़ पुलिस को सूचना की दी गई मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची घायल स्कूटी सवार को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया कि गाड़ी बहुत स्पीड से आ रही थी गाड़ी ने आगे जाकर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी उसके बाद में हलवाई की दुकान में जा घुसी इसमें हलवाई की दुकान में भी काफी नुकसान हुआ है गनीमत यह रही की हलवाई की दुकान में मौजूद व्यक्ति अंदर घुस गए जिसके चलते वहां तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस पूरी घटना में एक स्कूटी सवार की मौत होने की खबर भी सामने आ रही है शेखावाटी लाइवब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video