Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू जिले से मिल रही है सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर

, , ,

Video News – झुंझुनू जिले से मिल रही है सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर

सुल्ताना थाना अंतर्गत चनाना – गोवला सड़क मार्ग पर हुआ हादसा

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के सुल्ताना थाना अंतर्गत चनाना – गोवला रोड पर आज सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी गोवला की तरफ से आ रही थी, वही चनाना की तरफ से एसेंट गाड़ी आ रही थी दोनों में आमने-सामने की भयंकर भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी चालक चिड़ावा में कोचिंग चलाते हैं और उनके साथ 3 साल की बच्ची भी थी। वही एसेंट गाड़ी जो चनाना की तरफ से आ रही थी उसको बाढ़ा की ढाणी निवासी चालक चला रहा था। दोनों में चनाना – गोवला रोड पर शहिद की मूर्ति के पास भयंकर भिड़ंत हो गई जिसके चलते जहां दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं एसेंट गाड़ी चालक गंभीर घायल हो गया जिसको इलाज के लिए झुंझुनू रेफर कर दिया गया। वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चालक एवं 3 साल की बच्ची को कोई भी चोट नहीं आई। वही मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी चालक की माने तो वह बहुत ही धीमी गति से जा रहा था तभी सामने से लहराती हुई एक्सेंट गाड़ी ने आकर टक्कर मार दी। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

YouTube video