Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू जिले से मिल रही है हादसे को लेकर बड़ी खबर

, , ,

Video News – झुंझुनू जिले से मिल रही है हादसे को लेकर बड़ी खबर

झुंझुनू जिले के सुल्ताना में दो गाड़ियों में हुई आमने-सामने की भिड़ंत

भिड़ंत में गंभीर घायल घायलों को पहुंचाया अस्पताल

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के सुल्ताना कस्बे से हादसे को लेकर आज बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुल्ताना कस्बे के बाईपास तिराहे पर दो गाड़ियों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। आमने सामने की हुई इस भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वही मौके पर मौजूद लोगों की माने तो दोनों गाड़ियों में जो आमने-सामने की भिड़ंत हुई है यह गाड़ियां चिड़ावा और क्यामसर की बताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आमने-सामने कि जब दोनों गाड़ियों की भिड़ंत हुई तो पास में मोटरसाइकिल सर्विस की दुकान के आगे खड़ी हुई मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई जिसके चलते वह भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही इस हादसे में दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur