Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – सड़क हादसे को लेकर मिल रही है बड़ी खबर

हादसे में हुई दो लोगो की मौत

फतेहपुर, फतेहपुर में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। आज फिर सड़क हादसे से जुडी बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर सीकर हाईवे पर कृषि महाविद्यालय के सामने मोटरसाइकिल और कार में जबरदस्त भिडंत हो गई। जिसमे एक महिला और एक पुरुष की मौके पर मौत ही मौत हो गई। घायलों को एक निजी वाहन व एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया जहा पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी में सामने आया है कि मोटर साइकिल की बोलेरो गाड़ी गाड़ी से भिड़ंत हो गई जिसमे मोटर साइकिल पर सवार महिला एवं पुरुष की मौत हो गई। वही पुलिस मृतकों की पहचान में जुट गई है। जानकारी यह भी मिल रही है कि हादसे में शिकार हुए लोगो के पास मिले फ़ोन से पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। लेकिन अधिकृत रूप से अभी पहचान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur