Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – शराब से भरा सरकारी ट्रक पलटा, लोगों ने खूब बटोरी मुफ्त की शराब

, , ,

Video News – शराब से भरा सरकारी ट्रक पलटा, लोगों ने खूब बटोरी मुफ्त की शराब

सरकारी शराब से भरा ट्रक पलटा, लोगों की हुई मौज

घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ ले गई मुफ्त की शराब

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शराब पीने वाले लोगों की रतनगढ़ में उस समय मौज हो गई, जब एक शराब से भरा ट्रक हाइवे पर पलटी खा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा लोगों ने मुफ्त की शराब बटोरी। घटना का कारण ओवर स्पीड बताया गया है। मामले के अनुसार बीकानेर से सरकारी देशी शराब भरकर एक ट्रक चूरू स्थित गोदाम आ रहा था। ट्रक को 40 वर्षीय हरि यादव चला रहा तथा उसके साथ खलासी के रूप में जयप्रकाश था। हाइवे पर तेज गति से चल रहा ट्रक रतनगढ़ में संगम चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया तथा चालक हरि यादव ट्रक में फंस गया। मौके पर पहुंचे युवा कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका ने क्रेन की सहायता से ट्रक को खड़ा कर चालक की जान बचाई तथा उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं चालक जयप्रकाश के मामूली चोटें आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

YouTube video