Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – झुंझुनू जिले से मिल रही है हादसे को लेकर खबर

, , ,

Video News – झुंझुनू जिले से मिल रही है हादसे को लेकर खबर

पिलानी थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा

5 वर्षीय बालिका की हुई मौत

झुंझुनू, झुंझुनू जिले के पिलानी थाना क्षेत्र से हादसे को लेकर खबर निकल कर सामने आ रही है जिसमें एक 5 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलानी के नजदीक श्योराणो की ढाणी में सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 वर्षीय बालिका नायरा की जान चली गई। ढाणी निवासी 5 वर्षीय नायरा अपने दादा के साथ खेत में जा रही थी। इसी दौरान पिकअप ने टक्कर मार दी। वही मिल रही जानकारी के अनुसार पिकअप अनियंत्रित होने के चलते हादसा हुआ है। वही पिकअप चालक नजदीकी गांव नरहड़ का ही युवक राहुल बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिलानी के सार्वजनिक अस्पताल लाया गया। वही पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur