Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – काचर ने ले ली 32 वर्षीय युवक की जान !

काचरे के सेवन से 32 वर्षीय युवक की बिगड़ी तबियत

बेहोशी की हालत में परिजन लेकर आए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रैफर

बीकानेर ले जाने से पहले ही 32 वर्षीय युवक ने तौड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव किया परिजनों के सुपुर्द

YouTube video

रतनगढ़, [ सुभाष प्रजापत ] तहसील के गांव मालासर में काचरे के सेवन से 32 वर्षीय युवक की तबियत बिगड़ गई, परिजन उसे रतनगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रैफर कर दिया। बीकानेर ले जाने से पहले ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई 45 वर्षीय मालासर निवासी तुलाराम नाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। तुलाराम ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसका छोटा भाई मुरारी नरमे की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गया था। इस दौरान उसने खेत में काचरा खा लिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। मुरारी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से बीकानेर ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।