Hindi News / Accident News (दुर्घटना समाचार) – Latest News / Video News – रेलवे लाइन क्रॉस करते समय LLM की स्टूडेंट आई ट्रेन की चपेट में

, , ,

Video News – रेलवे लाइन क्रॉस करते समय LLM की स्टूडेंट आई ट्रेन की चपेट में

रेलवे लाईन क्रोस करते समय युवती आई ट्रेन की चपेट में

मृतका है शहर के वार्ड संख्या 19 की कुमकुम प्रजापत, मृतका के चाचा की रिपोर्ट पर हुई पुलिस थाने में मर्ग दर्ज

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव किया परिजनों के सुपुर्द, रतनगढ़ के चूरू आउटर सिग्नल के पास की है घटना

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] प्रहलाद जी की प्याऊ स्थित चूरू आउटर सिग्नल के पास रेलवे लाइन क्रोस करते समय 25 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी है। इस संबंध में शहर के वार्ड संख्या 19 निवासी पूर्णचंद प्रजापत ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है। हैड कांस्टेबल छगनलाल ने बताया कि पूर्णचंद की 25 वर्षीय भतीजी कुमकुम प्रजापत रेलवे लाइनों को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी है